ज़िन्दगी जीने का नया तरीका

जिंदगी में हमे बहुत कुछ सीखने को मिलता हैं-  दुसरो की बातों से, पढ़कर, देखकर। लेकिन कुछ चीजें ऐसी होती है जो तब तक समझ नही आती जब तक हमे ठोकर न लगे। जैसे कई रिश्तो से हमे बहुत कुछ सीखने को मिलता है- जिंदगी के बारे में, खुद के बारे में। रिस्ते हमारी जिंदगी के लिए बहुत मायने रखते है। कोई भी इंसान दुनिया मे आ कर अकेला नही रह सकता। इसलिए हमें अपने रिस्तो को मजबूत बनाये रखना चाहिए।  हर रिश्तो में कुछ चीजें बहुत मायने रखती है। बिना उनके रिश्ते कभी मजबूत बन ही नही पाते। और एक खुशनुमा जिंदगी के लिए रिश्तो का मजबूत होना जरूरी है।
            मेरे पास भी कुछ ऐसे रिश्ते है जो मेरी जिंदगी को खुशनुमा बनाते हैं।  लेकिन में अपने आस पास कई ऐसे इंसानो को भी देखता हूँ जिनके पास रिश्ते तो बहुत है लेकिन मजबूत नही। ऐसे लोगो को में कुछ ऐसी बाते बताना चाहता हूँ जो शायद उनकी मदद कर सकते अपने रिश्तो को मजबूत बनाने में।


                     ✍️हर एक रिश्ते में विश्वास, ईमानदारी का होना जरूरी होता है। आप सबने बहुत बार सुना होगा कि ” Honesty is the best policy” ये चीज रिश्तो में भी बहुत मायने रखती है। ईमानदारी से मेरा मतलब सिर्फ अपने साथी को धोखा न देने से नही है, ईमानदारी से मेरा मतलब ये भी है कि जो तुम कर रहे हो या जो भी तुम महसूस कर रहे हो उसके लिए भी ईमानदार बनो। अगर आप रिश्तो में ईमानदार रहोगे तो आपको बार बार खुद को सही साबित करने के लिए बात बात पर जुठ पेर जुठ नही बोलना पड़ेगा मतलब खुद को सही साबित करने की जरूरत नही पड़ेगी। आप ईमानदार रहोगे तो आपके रिश्तो में विश्वास खुद बना रहेगा।


                 ✍️आप तब तक रिश्ता नही बना पाते जब तक आप सामने वाले पर 100% विश्वास न करलो। सबको एक डर लग रहता है कि कही हमारा साथी हमे धोखा तो नही दे रहा है। ऐसे रिश्तो में हम कभी विश्वास बना ही नही पाते। और खुद को उस इंसान से जुड़ने से रोक लेते है और अपने दिल को टूटने से बचा लेते है। रिश्ते सिर्फ उनसे ही बन पाते है जिनपर हम विश्वास कर पाते है।  और जब रिश्तो में विश्वास और ईमानदारी आ जाएगी तो रिश्ता खुद ब खुद मजबूत बन जायेगा। 

               ✍️अपने साथी से खुल कर ओर ईमानदारी से बात करने से मत डरो। में जनता हूँ हम रिश्तो में ये उमीद करते है कि हमारा साथी ये जान सके कि हम क्या सोच रहे हैं, क्या महसूस कर रहे है। आपके साथी को ज्यादा अच्छा लगेगा जब आप उन्हें अपनी सोच, अपने दिल के एहसास मतलब आप क्या महसूस कर रहे हो, खुद बताओगे बजाए इसके की वो खुद तुक्का लगाए की आप दुखी क्यों हो। कभी भी अपना दुख अपने साथी से मत छुपाओ। अगर आपको मदद चाहिए,तो उन्हें बताईए। जब आप उन्हें याद कर रहे हो, उन्हें बताइये। अगर आपको कुछ चाहिए तो भी उन्हें बताइये। न कि ये सोचकर छुपाये रखे कि वो खुद जान जाए।  खुलकर अपने साथी से बात करे। अपनी बातों में ईमानदारी रखे।


            ✍️आप सबने सुना ही होगा कि कुछ पाने के लिए कुछ खोना भी पड़ता है। ये जिंदगी का एक सच है। और ये चीज रिश्तो में भी मायने रखती है। अब सवाल ये भी उठता है कि क्या हमारा बलिदान लायक है भी या नही। 
       जब हम एक रिश्ते से जुड़ते है तो हम उस इंसान के साथ रहने के लिए अपना समय बलिदान करते है। अपने साथी को कुछ रखने के लिए वो सब करते है जो आपको ठीक लगता है।  लेकिन रिश्तो के लिए कभी भी अपनी सचाई को मत त्यागे। मतलब अपने आप को बदलने की कोशिश न करे। दुसरो को खुश करने के लिए खुद को ना बदले। खुद को कभी मजबूर न करो अपनी जिंदगी के सिद्धांतों को बदलने के लिए। अगर वो आपसे सच मे प्यार करते है तो वो आपको कभी भी बदलना नही चाहेंगे। 
       में ये नही बोल रहा हूँ कि खुद को ना सुधरे, अपनी बुरी आदतों को न छोड़े,
   में बस ये कहना चाहता हूँ कि जो भी बदलाव तुम खुद में करना चाहते हो , वो सब आप बस अपने आप के लिए करे, जब आप ये सब दिल से करना चाहते हो खुद की खुशी के लिए तभी करे। 

           ✍️कुछ लोग रिश्तो में भावनात्मक रूप से जुड़े हुए होते है। मतलब हमारा साथी खुश है तो हम भी है और अगर वो दुखी है तो हम भी दुखी हो जाते है। रिश्तो में ये सब होना एक आम बात है।  लेकिन हमें  ये नही भूलना चाहिए कि हमारी जिंदगी हमारे रिश्तो के अलावा भी बहुत कुछ है। जैसे हम अपने रिश्तो में हर चीज को सही रखने में लगे रहते है वैसे ही हमे रिश्तो से बाहर भी चीजो को समय देना चाहिए। 

        ✍️खुद से प्यार करोगे तभी तो दुसरो को प्यार दे पाओगे। अपने साथी से भी उस तरह से प्यार करो जैसा प्यार वो चाहते है। उनकी हर छोटी बड़ी जीत की खुशी मनाओ। हर जगह उनका साथ दो। उन्हें उनके सपनों को ओर करने में मदद करो न कि उन्हें भूल जाने में।  जब उनको जरूरत हो आपकी उनके साथ खड़े रहो। चाहे खुशी हो चाहे दुख हमेशा उनका साथ दो। 
   पूरी शिद्दत से उनसे प्यार करो। वो आपको भी उतना ही प्यार देने लगेंगे। में विश्वास करता हूँ कि दुनिया मे इस से ज्यादा खास कुछ नही हो सकता कि आप जिनसे प्यार करते है वो भी आपको उतना ही प्यार करते है।

विश्वास कीजिये ये सब चीजें रिश्तो में बहुत मायने रखती है। जैसे एक पेड़ बिना पानी और हवा के जीवित नही रह सकता वैसे की बिना इन सब चीजों के कोई भी रिश्ता मजबूत नही बन सकता।  अपने साथी पर विश्वास बनाये रखे और अपने साथी का विश्वास भी खुद पर से टूटने न दे। अपने साथी को बस खुद से बांध कर न रखे उन्हें आजाद रखे। रिश्ता जितना ज्यादा आजाद महसूस करेगा वो उतना ज्यादा स्वस्थ रहेगा। अपने दिल के एहसास को छुपाने की बजाए अपने साथी से बात करते उन्हें सब बता दे।


                  धन्यवाद।
                   RoyalPri Nce Saini JB
       

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *